फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update: Snowfall on the mountains and dense fog havoc in the plains

Weather Update : पहाड़ों पर हिमपात और मैदानों में घने कोहरे का कहर, दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

Sun, 19 Jan 2025 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 05:11 AM IST
सार

कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Weather Update: Snowfall on the mountains and dense fog havoc in the plains
Srinagar after snowfall, file - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा कि शनिवार को सुबह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा था और कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। रविवार को भी इन राज्यों में घने कोहरे का अनुमान है, जबकि महाकुंभ नगर प्रयागराज में 20 जनवरी तक घना कोहरा बना रह सकता है। 
विज्ञापन


भारतीय रेल ने बताया कि सुबह 6 बजे तक कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। लेकिन कुछ समय बाद संचालन सामान्य हो गया। डॉ. सोमा सेन ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। 21 जनवरी से इसमें वृद्धि होगी और 22-23 जनवरी को तेज बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 22 जनवरी को बारिश शुरू होगी और 23 जनवरी तक होती रहेगी। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लेकिन इसके साथ तापमान में वृद्धि होगी और कोहरा भी छटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग, किन्नौर और कुल्लू में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर दोबारा बर्फबारी हुई। दोपहर बाद रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक फाहे गिरते रहे। अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई, लेकिन छोटे वाहनों व बसों के लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीं हाईवे 305 भी बंद है। लाहौल में 129 सड़कें व कुल्लू में 10 सड़कें बंद हैं। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

राजस्थान-कश्मीर में भी चढ़ा पारा
जम्मू-कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पहलगाम में न्यूनतम पारा 7 डिग्री चढ़कर शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते में कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। राजस्थान में कोहरा का असर तो कुछ कम हुआ है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली है। 


कई राज्यों में मौसम खुला
पंजाब समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में दिन के समय मौसम खुला और धूप खिली। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और दिल्ली में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में मौसम साफ रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा, जिसका तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed