फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Slight relief from heat clouds may prevail tomorrow, Delhi Rain Prediction

Weather Update: गर्मी से मिली मामूली राहत, आज छाए रह सकते हैं बादल, चल सकती है धूल भरी आंधी; पढ़ें पूरा अपडेट

Sun, 14 May 2023 01:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 May 2023 01:51 AM IST
सार

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और दोपहर व शाम को धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है। इसमें हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Slight relief from heat clouds may prevail tomorrow, Delhi Rain Prediction
गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को शुक्रवार के मुकाबले गर्मी से मामूली राहत तो मिली, लेकिन सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों के पसीने छूट गए। आज बादल छाये रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि तीन डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और दोपहर व शाम को धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है। इसमें हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। 

पालम का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। वहीं, लोधी रोड का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.6 दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed