फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Today Orange Alert in Northern India Including Punjab Expected to Rain

Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत में आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कुछ जगहों पर ओले भी पड़ेंगे

Tue, 20 Feb 2024 04:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Feb 2024 04:29 AM IST
सार

मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में कहीं बारिश, तो कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather Update Today Orange Alert in Northern India Including Punjab Expected to Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रेड अलर्ट के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हुई और गरज के साथ ओले पड़े।

विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चली और कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहे। अभी दो दिन ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है, खासकर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में कहीं बारिश, तो कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में अभी दो कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरब सागर से नमी लेकर पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। इन दोनों के प्रभाव से ही पहाड़ी प्रदेशों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हिमपात भी होगा। कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है और कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबादी भी होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव इसके बाद भी तीन दिन तक बना रहेगा, लेकिन उसकी तीव्रता कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लाहौल में दो दिन शिक्षण संस्थान किए बंद 
भारी बर्फबारी के चलते सोमवार को अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में आवाजाही ठप हो गई है। लाहौल घाटी में 30 से 60 सेंटीमीटर तक बर्फ गिर चुकी है। इसको देखते हुए लाहौल में मंगलवार और बुधवार के लिए शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

हिमस्खलन का खतरा
हिमाचल के कई इलाकों में हिमखंड खिसकने का खतरा बना हुआ है। राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकतर निचले क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चला। मनाली में फाहे गिरे। बर्फबारी से नेहरूकुंड में ट्रैफिक जाम रहा। कांगड़ा जिले में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। चंबा, कुल्लू और शिमला जिले में कई जगह बारिश भी हुई।

रामबन में भूस्खलन, कश्मीर का देश से सड़क संपर्क कटा
जम्मू-कश्मीर में हिमपात व बारिश के चलते रामबन इलाके में भूस्खलन के बाद हाईवे बंद हो गया है। इसके साथ ही कश्मीर का देश से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारा जारी रहने की संभावना जताई है।

गुलमर्ग में 1.5 फुट बर्फबारी
बारामुला जिले के गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 फुट ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा सोनमर्ग, गुरेज, लद्दाख, द्रास, पुंछ से सावजियां में भी जमकर बर्फबारी हुई। 

केदारनाथ में एक तो बदरी धाम में आधा फुट बर्फ गिरी
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा और चारों धामों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी हुई जो देर शाम तक जारी रही। बदरीनाथ में आधा फीट बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे फिसलन भरा हो गया है। केदारनाथ में एक फीट, औली में दो इंच, गंगोत्री-यमुनोत्री में छह इंच ताजा बर्फबारी हुई है।

आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज, कल यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 23 और 24 फरवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी की 42 सड़कों समेत जिले के कुल 44 मार्ग पर बर्फबारी और बारिश से वाहनों के पहिए जाम हो चुके हैं। वहीं, जिले के 300 गांवों में बिजली ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed