फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update: Light layer of fog in Delhi-NCR, many trains delayed

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की हल्की परत, खराब मौसम के कारण आज भी कई ट्रेनें लेट, कुछ रद्द

Mon, 29 Jan 2024 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 06:59 AM IST
सार

खराब मौसम के कारण दिल्ली आने और यहां से जाने वाली कई रेलगाड़ियां लेट हैं। कुछ गाड़ियां रद्द की दी गई हैं जिससे यात्री परेशान हैं।  

विज्ञापन
Weather Update: Light layer of fog in Delhi-NCR, many trains delayed
दिल्ली में कोहरा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरे की हल्की चादर पसरी हुई है। खराब मौसम के कारण दिल्ली आने और यहां से जाने वाली कई रेलगाड़ियां लेट हैं। कुछ गाड़ियां रद्द की दी गई हैं जिससे यात्री परेशान हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में न तो कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है और ना ही घने कोहरे से। कोहरे ने तो यातायात के सभी संसाधनों पर एक तरह से पहरा लगा दिया है। रेलवे ट्रेक पर चलने वाली ट्रेन जहां लगातार देरी से संचालित हो रही है वहीं विमानों की आवाजाही ज्यादा प्रभावित हो रही है। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक आज से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में दोपहर में भी ठंड बढ़ा रही हैं। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप नहीं खिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवा दक्षिण दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति चार से छह किमी रहने के आसार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed