Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update IMD Alert Drizzle expected in UP Delhi today

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से दुश्वारियां, कई राज्यों में आज बूंदाबांदी के आसार

Mon, 23 Jan 2023 05:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jan 2023 05:42 AM IST
सार

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन
Weather Update IMD Alert Drizzle expected in UP Delhi today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और भूस्खलन ने जहां दुश्वारियां बढ़ा दी हैं वहीं मैदानों में बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की बारिश जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव का असर सोमवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा। शीतलहर में कमी के बाद सोमवार से इस हफ्ते चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन ढलने पर धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की या मध्यम दर्जें की बारिश हो सकती है। मंगलवार से गुरुवार को दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 24 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 25 जनवरी को हो सकती है बारिश
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जनवरी को मूसलाधार बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 24 को कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि हो सकती है। वहीं देहरादून के विकासनगर में पहाड़ दरकने से जेपीआरआर मोटर मार्ग बंद हो गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।

विज्ञापन

और बिगड़ेंगे हालात
मौसम विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इसके असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 23 जनवरी को हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 24 से 26 जनवरी के बीच इन इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को जबकि उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में छाया रहा कोहरा
पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और पश्चिम राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहा। वहीं बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगा के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छाया रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी होती रही।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में हिमस्खलन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल सेक्टर के हुसंगम गांव में रविवार दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने अगले 24 घंटे के दौरान 8 जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों से कहा गया है कि वह आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और सतर्क रहें। मालूम हो कि 14 जनवरी को गुरेज सेक्टर में एक और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में एक साथ दो हिमस्खलन हुए। इनमें से किसी भी हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सड़क पर आया मलबा, बाइक नदी में समाई
जेपीआरआर मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ दरककर गिरने से खलबली मच गई। सड़क पर खड़ी बाइक और पुलिस का बैरियर मलबे के साथ टौंस नदी में जा समाया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, मलबा आने से सड़क बंद हो गई। सैकड़ों वाहन देर रात तक फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed