{"_id":"5bc1e487c4ab8e785e25665875f1ed81","slug":"weather-the-helicopter-could-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खराब: नहीं आ सका हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खराब: नहीं आ सका हेलीकाप्टर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मौसम खराब होने की वजह से नोएडा और गाजियाबाद की निगरानी को आने वाला हेलीकाप्टर (चॉपर) नहीं आ सका। अब हेलीकाप्टर के बुधवार को आने की संभावना है। आरआई परमानंद पांडे ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर गाजियाबाद और नोएडा पुलिस को 20 से 31 जनवरी तक निगरानी के लिए एक हेलीकाप्टर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को हेलीकाप्टर गाजियाबाद आना था। गाजियाबाद और नोएडा में हेलीकाप्टर से पेट्रोलिंग और एयर सर्विलांस से निगरानी की जाएगी। हेलीकाप्टर से पुलिस मॉक ड्रिल करेगी, साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों में हवाई निगरानी करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत होने वाली परिस्थितियों में वीवीआईपी की निगरानी, आर्डिनेंस फैक्ट्री, गैस प्लांट, मॉल्स, शिक्षण संस्थान, सिनेमा हाल और संवेदनशील स्थानों पर हवाई निगरानी की जाएगी।