{"_id":"6075982e8ebc3e82aa0eb468","slug":"weather-report-expected-to-be-mildly-cloudy-in-delhi-from-april-13-to-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम रिपोर्ट: कोरोना के साथ मौसम की आंखमिचौली भी करेगी लोगों को परेशान, संभलकर निकलें घरों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम रिपोर्ट: कोरोना के साथ मौसम की आंखमिचौली भी करेगी लोगों को परेशान, संभलकर निकलें घरों से
Tue, 13 Apr 2021 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:35 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 13 से 15 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। 16 और 17 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है...
विज्ञापन
दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के साथ अब दिल्लीवासियों को कभी गर्मी तो कभी उमस भरे मौसम की आंखमिचौली भी परेशान करेगी। आने वाले एक से दो दिन में ही दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की उम्मीद है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी, जिससे रात में भी गर्मी बढ़ेगी। हालांकि दिल्ली एनसीआर में 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के आने उम्मीद जताई जा रही है। जिसके बाद हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा भी हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 39 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तपमान में वृद्धि होगी। अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। साथ ही दिन में गर्म हवा का दौर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए घर निकलते समय लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार की सुबह से ही तेज गर्मी रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 13 से 15 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। 16 और 17 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है।
वहीं, स्काईमेट की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में दिल्ली में तापमान हमेशा 40 डिग्री पार कर जाता है, लेकिन 2012 में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर में इस प्री-मॉनसून गतिविधि के साथ कुछ दिनों के लिए पारा 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 15 और 16 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।