{"_id":"5a5a387e4f1c1beb408b4a06","slug":"weather-of-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : ऐसी रहेगी दिल्ली-NCR मेें आने वाले दिनों में आबोहवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : ऐसी रहेगी दिल्ली-NCR मेें आने वाले दिनों में आबोहवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
delhi winter
- फोटो : vivek nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में कोहरा नहीं है। रोजाना दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्के कोहरे की वापसी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी, न्यूनतम आद्रता का स्तर 35 फीसदी रही। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है।
विज्ञापन
हालांकि विभाग ने एक सप्ताह के दौरान हल्के कोहरे की वापसी की भविष्यवाणी की है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23-24 के आसपास व न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के बीच रहेगा।
वहीं विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं इन इलाकों में घना कोहरा पड़ने की भी भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।