फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News mausam ki jankari IMD issued alert for next two days

Weather News: करवट ले सकता है मौसम, अगले दो के लिए अलर्ट जारी, बादल के साथ चलेगी तेज हवा

Thu, 29 Feb 2024 06:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन
Weather News mausam ki jankari IMD issued alert for next two days
बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेने की आशंका बनी हुई है। इससे जिले में बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार हैं। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। ऐसे में अस्पताल में बढ़ रहे वायरल पीड़ितों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को तेज हवा से भी परेशानी हो सकती है। हिमालय क्षेत्र से शीत लहर 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचें। तेज हवा परेशान कर सकती हैं। घरों के खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। पेड़ों के नीचे बैठने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी हवा के कारण लोगों को एक बार फिर सामान्य दिन में भी सर्दी का एहसास होगा। इस बीच न्यूनतम-अधिकतम तापमान में फिर से बदलाव के आसार हैं। हालांकि शीत लहर जैसी स्थिति के आसार नहीं हैं। जिले में न्यूनतम पारा 14 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दोनों ही तापमानों में अंतर कम होने के कारण लोगों को फिर से सर्दी का एहसास होगा। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। 

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एमएल खिच्चर ने बताया कि ठंडी हवा आगामी दो दिन सताएंगी। उत्तर भारत के हिमालय और पहाड़ी इलाकों से शीत हवा का बहाव जारी है। इस कारण हरियाणा पंजाब सहित पहाड़ी इलाकों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। दक्षिणी हरियाणा में आगामी दो दिनों तक तेज हवा चलेंगी। मार्च के पहले ही दिन बादल छाए रहने की आशंका है। इस दौरान कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। 

वायरल पीड़ित रखें खास ख्याल 
मौसम के आसार को देखते हुए प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में वायरल पीड़ित मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में मौसम की करवट इन मरीजों की संख्या में और बढ़ोत्तरी कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि लोग बदलते मौसम के अनुसार ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं विशेष सावधानी बरतें। छोटे बच्चों के सिर ढक कर रखें। पूरी बाजू के हल्के गर्म कपड़े पहनाएं। इससे वह बदलते मौसम में वायरल की चपेट में आने से बचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed