फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather news in hindi Chances of rain in Delhi-NCR on Wednesday

Weather: दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम; कल बारिश होने के आसार

Tue, 30 Jan 2024 07:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jan 2024 07:09 AM IST
सार

Delhi ka Mausam: इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।

विज्ञापन
weather news in hindi Chances of rain in Delhi-NCR on Wednesday
कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव जलाकर लोग हाथ सेककर ठंड में खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली हवा व दिन में खिली धूप से पारा बढ़ गया है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही मौसम साफ हो सकता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का जाफरपुर व मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

दो साल बाद सबसे ज्यादा शीत दिवस
इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed