फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public hearing on problems, officials gave assurance of solution

Delhi NCR News: समस्याओं पर जनसुनवाई, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
-- सफाई, पेयजल, बिजली और अतिक्रमण से जुड़े मुद्दे उठे, डिस्पेंसरी और प्रसूति गृह के निर्माण पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गोकलपुर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। गोकलपुर के एसडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ विभिन्न नागरिक एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नागरिक प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सफाई, पेयजल, बिजली और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में बीएसईएस की एरिया मैनेजर रुषिदा खान और मोहित गोयल, डीडीए से सतीश अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग से शिवम शर्मा और स्थानीय निगम पार्षद रोशन लाल सागर मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए की ओर से जगदीश चौधरी, रामशरण यादव, वीरेंद्र सिंह और विक्की शर्मा ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

भागीरथ विहार आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने बृजपुरी पुलिया पर फैले कूड़े का मुद्दा उठाया। इस पर निगम पार्षद रोशन लाल सागर ने संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सफाई कराने का भरोसा दिया। वहीं, प्रताप नगर क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग पर भी सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबोली गांव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने सी-ब्लॉक, प्रताप नगर में नए बिजली कनेक्शन देने में आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया। बीएसईएस की एरिया मैनेजर ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार सभी पात्र आवेदकों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

डीडीए की जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे पर अधिकारी सतीश अरोड़ा ने बताया कि कब्जे हटाने और बाउंड्री वॉल बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा सबोली-मंडोली क्षेत्र में लंबे समय से लंबित डिस्पेंसरी और प्रसूति गृह के निर्माण पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिवम शर्मा ने मामले की जानकारी जुटाकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed