फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News Cloudy Delhi NCR Sky with rain Mausam Ki Jankari

Delhi NCR Rain: मौसम ने फिर ली करवट, आसमान में छाए घने बादल, बारिश से तापमान में गिरावट

Wed, 03 Jul 2024 04:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jul 2024 04:34 PM IST
सार

विभाग ने पहले ही बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाने के आसार जताए थे। साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से तेज बारिश का अनुमान जताया था।

विज्ञापन
Weather News Cloudy Delhi NCR Sky with rain Mausam Ki Jankari
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे, लेकिन दोपहर बाद हवा चलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना होने से लोग अपने-अपने घरों के छज्जों पर बारिश का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई थी।

विज्ञापन

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया था। अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

गुरुग्राम में तेज बारिश देखने को मिली। यहां बारिश के चलते सड़कें पानी से लबालब भर गईं। कुछ इलाकों में जलभराव के चलते लोग हलाकान नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने पहले ही बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाने के आसार जताए थे। साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से तेज बारिश का अनुमान जताया था। मालूम हो कि मानसून सीजन में जुलाई की अपेक्षा में सबसे अधिक बारिश अगस्त महीने में होती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed