फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Mercury did not drop even in December, weather warm due to sunshine

Weather : दिसंबर में भी नहीं लुढ़का पारा, खिली धूप से मौसम गर्म, 20 तक दिल्ली-एनसीआर में रहेगा ऐसा ही हाल

Fri, 08 Dec 2023 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 06:08 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 
 

विज्ञापन
Weather: Mercury did not drop even in December, weather warm due to sunshine
Delhi NCR Weather Update - फोटो : ANI

विस्तार

दिसंबर का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी दिल्ली-एनसीआर में दिन में ठंड का अहसास नहीं हुआ है। खिली धूप से मौसम गर्म बना हुआ है। इससे दिन में हर कोई गर्म कपड़े उतार रहा है, जबकि रात ठंडी होने से सुबह और शाम गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन


दिलचस्प यह कि बीते तीन दशकों में इस साल का औसत तापमान एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग इसकी हकीकत पता करने के लिए विस्तृत अध्ययन करेगा। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन के समय आसमान साफ है, जिस कारण सूर्य की किरणें सीधी धरती पर आ रही हैं। इससे दिन में गर्मी बनी हुई है, जबकि रात के समय बादल न होने से तापमान नीचे जा रहा है। इसका मिला-जुला असर दिन और रात के तापमान पर दिख रहा है। 
विज्ञापन


तुलनात्मक रूप से अधिकतम ज्यादा और न्यूनतम तापमान कम है। पूर्वानुमान है कि 11 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट के लिए दो सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस महीने अभी तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। दस दिन बाद इसके सक्रिय होने की संभावना है। इसके आने पर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हवाओं का रुख भी बदलेगा और पर्वतीय क्षेत्रों से ठंडी हवाएं दिल्ली सहित मैदानी क्षेत्रों की तरफ आएगी। इससे पारा तेजी से लुढ़केगा। संभावना है कि दिल्ली में 20 दिसंबर के बाद से दिन के समय ठंड महसूस होने लगेगी।

कारण जानने के लिए करेंगे अध्ययन
पिछले 30 साल के आंकड़ों को देखें तो अधिकतम औसत तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 7 दिसंबर तक 24.8 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, लेकिन बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में दिन के समय ठंड महसूस न होने के पीछे जलवायु परिवर्तन एक बड़ा कारण हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ इसकी पुष्टि के लिए अध्ययन की बात कर रहे हैं। 

  • विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 40 से 50 साल के आंकड़ों का अध्ययन करना होगा। इसमें देखना होगा कि किन कारणों से दिसंबर में दिन गर्म हो रहे हैं, जबकि 50-60 साल पहले दिसंबर में दिन में भी ठंड को महसूस किया जा सकता था। कुलदीप श्रीवास्तव का  कहना है कि दिन में गर्म मौसम के पीछे जलवायु परिवर्तन का पता लगाने के लिए बड़े अध्ययन की जरूरत है। अध्ययन से स्पष्ट हो पाएगा कि दिल्ली में सर्द मौसम के दिन क्यों कम हो रहे हैं। अध्ययन के दौरान पिछले  50-60 साल के आंकड़ों की जांच की जाएगी। इसके  बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पिछले 10 साल के आंकड़े देखें तो दिसंबर के तापमान में ज्यादा बदलाव  देखने को नहीं मिला है।

न्यूनतम तापमान गिरेगा
दिल्ली में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। संभावना है कि 11 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच जाएगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 13 दिसंबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed