फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather is now better in delhi ncr

दिल्ली का मौसम : बारिश में धुला प्रदूषण, सुधर रही वायु गुणवत्ता 

Sun, 19 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
weather is now better in delhi ncr
द‌िल्ली में बार‌िश - फोटो : reuters

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार ठीक हो रही है। बारिश की वजह से शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का शनिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा सुकून पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन


दिल्ली में हवा जहां गंभीर श्रेणी के पायदान से उतरकर खराब श्रेणी में आ गई है। वहीं दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद व रोहतक की हवा गुणवत्ता बीते हफ्ते की तुलना में काफी ठीक हुई है।
विज्ञापन


सीपीसीबी के वैज्ञानिक व वायु प्रदूषण प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ डी साहा ने बताया कि अभी हवा में और सुधार होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में पर्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5 और 10 के स्तर में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता करीब 7 से 8 दिन गंभीर श्रेणी में रही अब ठीक हो सकती है। जबकि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का अगले तीन दिनों का अनुमान इसके उलट तस्वीर पेश कर रहा है।

weather is now better in delhi ncr

सफर के मुताबिक, दिल्ली में पर्टिकुलेट मैटर 2.5 के कम होने के आसार नहीं है। दो दिन बाद यह फिर बढ़ सकता है। सफर की हेल्थ एडवाइजरी अब भी बाहरी वातावरण के संपर्क में ज्यादा न जाने और अत्यधिक काम न करने की सलाह दे रही है।

सीपीसीबी के ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रैप) का लाइव चार्ट यह बताता है कि पर्टिकुलेट मैटर 2.5 का स्तर शनिवार को शाम करीब 7 बजे 150 और पीएम 10 का स्तर 220 के आस-पास रिकॉर्ड किया गया।

जबकि बीते हफ्ते इनके स्तर 5 से 10 गुना तक ज्यादा रिकॉर्ड किए गए थे। 24 घंटों के आधार पर पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। 

सीपीसीबी की ओर से शनिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)

weather is now better in delhi ncr
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला

स्थान                  एक्यूआई 
दिल्ली                  298 
नोएडा                  288 
गाजियाबाद           364 
आगरा                 361 
कानपुर                 334 
लखनऊ                 337 
मुरादाबाद              333 
वाराणसी                267 
गुरुग्राम                  310 
फरीदाबाद               305 
भिवाड़ी                   272 

सीपीसीबी के यह आंकड़े शाम 4 बजे तक बीते 24 घंटे का हाल बताते हैं। कल की बारिश ने दिल्ली और आस-पास की वायु गुणवत्ता को ठीक किया है। गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक 401-500 से ऊपर का अंक दर्शाती है। जबकि अभी यूपी में आगरा, लखनऊ, कानपुर में हवा बहुत खराब (301-400 से ऊपर) है। जबकि इससे नीचे यानी 101 से 200 का सूचकांक खराब हवा का सूचक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed