फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather in delhi will get hotter in next week

मौसम का हाल: आने वाले हफ्ते में गर्मी के तीखे रहेंगे तेवर, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Sat, 21 Apr 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
weather in delhi will get hotter in next week
summer season

अप्रैल में ही झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। अगले सप्ताह पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस कारण भीषण गर्मी का अहसास होगा। तेज मैदानी हवाएं चलती रहेंगी।

विज्ञापन


23 व 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कहीं-कहीं लू चलने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर कड़े रहे। तापमान में बढ़ोतरी के कारण उत्तराखंड, हरियाणा व दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं के कारण अगले 48 घंटों तक तापमान 37-39 डिग्री के बीच बना रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। शुक्रवार को दिनभर आसमान में धूल का गुब्बार बना रहा। इस कारण धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बीच में तेज धूप ने लोगों का खूब पसीना बहाया। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को धूल भरी हवाएं व कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि देर शाम तक बारिश तो नहीं हुई, लेकिन धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान रखा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्र पर तापमान सर्वाधिक 40.3 डिग्री रहा, जबकि पालम व आया नगर केंद्र पर 40.2 व रिज केन्द्र पर 40 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तक तापमान 37-39 डिग्री के बीच रहने के बाद फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed