फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather forecast rain likely in delhi from may 21 to 24

Delhi Weather Forecast: बादलों ने गर्मी के तेवर किए नरम, दो दिन बाद बारिश की संभावना

Wed, 18 May 2022 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 May 2022 09:39 PM IST
सार

दिल्ली का जफरपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा है। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 42.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में 44.7 व नोएडा में 41.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 
 

विज्ञापन
weather forecast rain likely in delhi from may 21 to 24
दिल्ली में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से छाए बादलों ने गर्मी के तेवर नरम कर दिए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापामान चढ़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बार-बार सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। हवा में नमी का स्तर 30 से 57 फीसदी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली का जफरपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा है। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 42.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में 44.7 व नोएडा में 41.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 42 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन आंधी-तूफान आने की संभावना है। वहीं, 21 से 24 मई तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से बारिश का दौर जारी रहेगा। इस वजह से तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

अधिकतम तापमान- 42 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:05 बजे
सूर्योदय का समय: 5:28 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed