फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast: Monsoon expected to reach Delhi between 23 and 27 June

Weather Fortecast : एनसीआर में जमकर बरसे बदरा, दिल्ली में मानसून 23 से 27 जून के बीच पहुंचने की उम्मीद

Sun, 25 May 2025 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 05:00 AM IST
सार

शनिवार देर रात शुरू होकर सुबह तक हुई बारिश के बाद मौसम विभाग का वह अनुमान ठीक साबित होता दिख रहा है कि इस बार मई का महीना बिना लू के निकल सकता है।

विज्ञापन
Weather Forecast: Monsoon expected to reach Delhi between 23 and 27 June
demo - फोटो : iStock

विस्तार

देश में मानसून के जल्द आगमन से दिल्ली में इसके 23-27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में मानसून आमतौर पर 25 जून के आसपास पहुंचता है। हालांकि मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए मौसम विभाग ने कोई तारीख नहीं बताई है। यहां 25 से 30 मई तक प्री मानसूनी बारिश की संभावना जताई गई है। इस लिहाज से प्री मानसून की बारिश दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात शुरू होकर आज सुबह तक हुई बारिश के बाद मौसम विभाग का वह अनुमान ठीक साबित होता दिख रहा है कि इस बार मई का महीना बिना लू के निकल सकता है। शनिवार देर रात और रविवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में भी कुछ कमी आई है। 
विज्ञापन


लू से मिलेगी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को
मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में इस साल मई का महीना बिना लू वाले दिनों के समाप्त हो सकता है। इस साल मई में अब तक एक दिन भी लू नहीं चली है, कल हुई बारिश के बाद अब आगे भी संभावना नहीं दिख रही। जबकि मई के महीने में सूरज आग बरसाता है और लू की स्थिति बनती है। वर्ष 2024 में मई के महीने में छ: दिन लू वाले रहे थे। 26 से 31 मई तक तापमान 45 और 46 डिग्री के बीच रहा था। जबकि इस साल 16 मई को ही तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 21 मई से तापमान में कमी देखी जा रही है। हालांकि वर्ष 2023 में एक भी दिन लू नहीं चली और वर्ष 2022 में दो दिन लू वाले थे, वर्ष 2021 में एक भी दिन लू नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काबू रहेगा तापमान
25 व 26 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 27 व 28 को हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 29 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में ज्यादा उछाल की संभावना नहीं है। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढऩे की संभावना है।

तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून
केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई थीं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हो रहा है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था।

आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को दस्तक देता है। हालांकि, सबसे पहले 1918 में 11 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। देरी से मानसून के आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 वर्षों में सबसे देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था।
Weather : दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था रेड अलर्ट
फिलहाल उत्तर और पश्चिमी भारत में गर्मी से ज्यादा राहत के आसार नहीं

  • राजस्थान में 27 मई तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी अगले दो दिन लू सताएगी
  • मानसून के यूपी में तीन-चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की रफ्तार अच्छी है, जिससे यह यूपी में चार दिन पहले 14 जून तक दस्तक दे सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed