Bad Weather : मानसून की दस्तक के बाद दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, सड़कों पर जल भराव, विमान सेवाओं पर भी असर
आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओ के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से इस बारे में रेड अलर्ट जारी किया गया था। नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। बिजली कड़की। देर तक हुई बारिश के कारण सेवेर कई जगहों पर जल भराव की स्थिति रही। दिल्ली एयरपोर्ट के पास के इलाकों में भी सड़कों पर पानी बह रहा है। दिल्ली में विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
#WATCH | Severe waterlogging witnessed in parts of Delhi following heavy rainfall
विज्ञापन
(Visuals from near Delhi Airport Terminal 1) pic.twitter.com/qLirfoXhRw — ANI (@ANI) May 24, 2025
कई घंटे चली बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 100 उड़ानें खराब मौसम के चलते प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एनसीआर में कई जगह पेड़ गिरने की भी खबर हैं।
विभाग ने भारी बारिश, वज्रपात, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस दौरान दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 60 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लू से मिलेगी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को
दिल्ली में इस साल मई का महीना बिना लू वाले दिनों के समाप्त हो सकता है। इस साल मई में अब तक एक दिन भी लू नहीं चली है, आगे भी संभावना नहीं है। जबकि मई के महीने में सूरज आग बरसाता है और लू की स्थिति बनती है। वर्ष 2024 में मई के महीने में छ: दिन लू वाले रहे थे। 26 से 31 मई तक तापमान 45 और 46 डिग्री के बीच रहा था। जबकि इस साल 16 मई को ही तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 21 मई से तापमान में कमी देखी जा रही है। हालांकि वर्ष 2023 में एक भी दिन लू नहीं चली और वर्ष 2022 में दो दिन लू वाले थे, वर्ष 2021 में एक भी दिन लू नहीं चली।
विज्ञापन
यलो अलर्ट किया था जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 को हल्की बारिश व तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इस कारण शनिवार को तापमान 37-38 डिग्री के बीच बना रहेगा। 25 व 26 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 27 व 28 को हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 29 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में ज्यादा उछाल की संभावना नहीं है। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढऩे की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज हुआ। आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही।
तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून
केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई थीं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हो रहा है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था।
आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को दस्तक देता है। हालांकि, सबसे पहले 1918 में 11 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। देरी से मानसून के आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 वर्षों में सबसे देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था।
ये भी पढे़ं: Delhi Weather: 25 से 30 मई तक बारिश की संभावना, धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा तापमान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.