{"_id":"6abed36cb078e1759002dc14","slug":"mathura-injuries-sustained-by-saint-premanand-maharaj-s-disciple-raise-suspicions-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य को लगी चोटों से बढ़ा संदेह, दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य को लगी चोटों से बढ़ा संदेह, दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई खुलासे
Fri, 02 Oct 2026 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:11 AM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दीपक के शरीर पर कई चोटें व प्राइवेट पार्ट की जड़ यानी रूट पर गहरा जख्म था और पांच टांके लगाए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के सामने अब सवाल यह है कि इस घाव पर टांके किसने लगाए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के आत्महत्या मामले में बड़ी जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दीपक के शरीर पर कई चोटें व प्राइवेट पार्ट की जड़ यानी रूट पर गहरा जख्म था और पांच टांके लगाए गए थे।
विज्ञापन
दीपक ने आत्महत्या से पहले अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था। पुलिस के सामने अब सवाल यह है कि इस घाव पर टांके किसने लगाए। पुलिस पता कर रही है कि क्या ये टांके उस निजी अस्पताल में लगाए गए जहां उसे ले जाया गया था। हालांकि अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में टांकों का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
दीपक ने 25 सितंबर की सुबह गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसे मथुरा के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर 14 टांकों का घाव, होंठ और ठुड्डी पर चोट, टखने पर घाव, हड्डी टूटने, सिर के पिछले हिस्से में हेमेटोमा व हेयरलाइन फ्रैक्चर, पसलियों में फ्रैक्चर तथा फेफड़ा फटने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
यौन अपराध की जांच के लिए स्लाइड भेजीं
पोस्टमार्टम के दौरान दो एनल स्लाइड सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं। इस आशंका से कि कहीं दीपक के साथ कोई यौन अपराध तो नहीं हुआ है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया, दीपक से वर्तमान और पहले जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।