फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Delhi feels hot even in winter

दिल्ली में गर्मी का अहसास!: दिन में निकल रही तेज धूप, सुबह-शाम महसूस हो रही ठंड; 10 फरवरी तक पूर्वानुमान जारी

Wed, 04 Feb 2026 07:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Feb 2026 07:24 PM IST
सार

दिल्ली में भले ही सुबह कोहरा परेशान कर रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। अब केवल सुबह-शाम ही ठंड का असर महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
Weather Forecast Delhi feels hot even in winter
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कुछ दिनों से सर्दी के मौसम में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। भले ही कोहरा सुबह परेशान करता है, लेकिन दिन के समय निकल रही तेज धूप गर्मी महसूस करा रही है। आलम यह है कि अब केवल सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी से 10 फरवरी तक आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम पारा दोनों बढ़ेगा।

विज्ञापन

बुधवार सुबह ही कोहरे व धुंध छाई रही। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच सुबह के समय तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन, शाम के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने फिर गलन बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 9.2, आया नगर में 8.6, लोधी रोड में 8.3 और पालम में 9.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में सुबह 8 बजे दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा, पालम में सुबह 7:30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

5 से 10 फरवरी तक के पुर्वानुमान जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम में हल्का बदलाव रहेगा। दिन के समय आसमान अधिकतर साफ या आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। हवाएं शुरुआती दिनों में तेज 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेंगी, लेकिन 8 फरवरी से धीरे-धीरे कम होकर 0-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह जाएंगी। इस अवधि में तापमान ठंडा रहेगा और हल्का कोहरा सवेरे के समय आम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed