फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather Delhi heat wave maximum temperature equal to normal weather forecast

मौसम का मिजाज: दिल्ली में नरम रहे गर्मी के तेवर, सामान्य के बराबर रहा अधिकतम तापमान, पढ़ें- विभाग का पूर्वानुमान

Tue, 10 May 2022 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 May 2022 11:01 PM IST
सार

गर्मी के तेवर मंगलवार को नरम रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब रहा। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

विज्ञापन
weather Delhi heat wave maximum temperature equal to normal weather forecast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को गर्मी के तेवर नरम रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से बराबर 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 64 फीसदी दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले दो दिनों तक गर्मी सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद से विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।

 

  • अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्यास्त का समय: 7:02 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:33 बजे
  • दिनभर मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व आद्रता का स्तर अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed