{"_id":"80f249c92b37aa1747003fcede930f5c","slug":"weather-change-in-ncr-from-todays-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में आज शाम से बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में आज शाम से बिगड़ेगा मौसम
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम बृहस्पतिवार से और ज्यादा बिगड़ेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन भारी बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी यूपी में शुक्रवार और पंजाब व दिल्ली में शनिवार को भी बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पूर्वी यूपी व दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी हुई तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई।
विज्ञापन
पंजाब व राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर रहा तो दिल्ली परिक्षेत्र में न्यूनतम तापमान सबसे कम यूपी के गोरखपुर में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 24.8 डिग्री और 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब व राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 6 फरवरी को जम्मू कश्मीर और 7 फरवरी को जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के आसार हैं।
8 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और फिर गतिविधियां घटेंगी।