{"_id":"5d05c7618ebc3e21b438de4e","slug":"weather-change-in-delhi-ncr-rain-and-dust-storm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से मिली राहत, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से मिली राहत, बारिश की संभावना
Sun, 16 Jun 2019 10:06 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अचनाक से मौसम बदल गया है। मौसम सुहाना हो गया है, तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश का मौसम हो गया है। हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज मौसम परिवर्तन की उम्मीद जताई थी। इस दौरान न केवल आंधी बल्कि, हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई थी। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि, अभी दिल्ली वालों को मानसून की बारिश के लिए इंतजार करना होगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम केंद्र पर एक बार फिर पारे ने उछाल मारी। यहां तापमान 45.5 डिग्री और लोधी रोड पर 43.9, रिज में 45.2 और आयानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली में 10 जून को सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को धूल भरी तेज आंधी चलने से तापमान में गिरावट हुई थी। शुक्रवार व शनिवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। 20 जून तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कहा जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। तब तक गमी, धूप से लोगों को ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आज से पूरे हरियाणा को भिगो सकती है प्री मानसून बारिश
हरियाणा में आज से लगातार छह दिनों तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। अरब सागर से हरियाणा तक पहुंच रही नमी से प्रचंड गर्मी के तेवर नरम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हलचलों के चलते 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
साथ ही विभाग ने 16 से 19 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में इस माह अब तक 87 प्रतिशत बारिश कम हुई है। सामान्य तौर पर 15 जून तक क्षेत्र में 15.1 एमएम बारिश होनी चाहिए, लेकिन मानसून सीजन के पहले पखवाड़े में सिर्फ 2.0 एमएम बारिश हुई है।
शनिवार को भी चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। लगातार प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों और पशु-पक्षियों को राहत मिलने की संभावना है।