फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather became pleasant due to rain in many areas of Delhi-NCR

Delhi Rain: दिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव... ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 26 Jul 2024 05:42 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jul 2024 05:42 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। जहां एक तरफ बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। मध्य दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में सुबह हुई बारिश से सड़कों पर आये पानी को साथ ही साथ निकाल दिया गया। ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है।

विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain in many areas of Delhi-NCR
कीर्ति नगर में बारिश से सड़कों पर पानी और जाम - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह में बारिश देखने को मिल रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर पानी भरने से सुबह सुबह ही जाम लग गया है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिससे उमस बढ़ गई, इससे लोग चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। गुरुवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। कई रास्तों पर पानी भरने के बाद लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि निगम बोध घाट पर जलभराव के कारण मजनूं का टीला से आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। यातायात को चंदगी राम अखाड़ा से शास्त्री पार्क की ओर मोड़ दिया गया है। जलभराव के कारण जखीरा अंडरपास पर यातायात प्रतिबंधित है। 
 

गुरुवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। वहीं, दोपहर में बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। सफदरजंग में 1.4 एमएम, मयूर विहार में 2.5 एमएम, लोदी रोड में 1.2, पूसा व पीतमपुरा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 67 फीसदी रहा।
 
बारिश से कई जगह हुआ जलभराव व पेड़ गिरे
राजधानी में गुरुवार को बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। रामपुरा रेलवे अंडरपास पूरी तरह डूब गया। ऐसे में इसे बंद करना पड़ा। यहां काफी बच्चे नहाते भी दिखे, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। एमसीडी के अनुसार, आरकेपुरम स्थित सेक्टर-12, ईस्ट पटेल नगर, रोहिणी सेक्टर-28, बहादुर शाह जफर मार्ग, राणा जी एंक्लेव नजफगढ़, बुराड़ी, ओखला गांव, करोल बाग, सरिता विहार, फतेहपुर बेरी, पुल पहलाद पुर, जोंती आदि जगह जलभराव हुआ। इसके अलावा रामपुरा, रणहोला, त्रीनगर, कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, कालकाजी व डाबड़ी में पेड़ गिर गए। सभी जगह पानी निकालने की कार्रवाई तत्काल की गई। सड़कों व गलियों में गिरे पेड़ों को भी हटा दिया गया। 

पहाड़ों पर हो रही बारिश, यमुना के जलस्तर पर रखी जा रही नजर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए दिल्ली का बाढ़ एवं सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति अभी सामान्य है।  गुरुवार शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर 202.43 मीटर रहा। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 352 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में हथिनीकुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग तैयार है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर पहुंचते ही चेतावनी जारी कर दी जाएगी। साथ ही, निचले इलाकों को खाली करवा दिया जाएगा। विभाग यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed