फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather became pleasant due to rain in Delhi-NCR

Delhi NCR Weather: आज भी बूंदाबांदी, येलो अलर्ट जारी; गरज वाले बादल, बारिश और तेज हवाएं, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

Sat, 03 May 2025 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 03 May 2025 10:30 AM IST
सार

शुक्रवार तड़के बारिश के साथ चली तेज हवाओं के बीच आई आंधी ने गर्म मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार को भी बारिश देखने को मिली। आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा के साथ बारिश हो रही है। इससे पहले शुक्रवार सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई थी।मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति लगभग एक सप्ताह तक रहेगी। आठ मई तक गरज वाले बादल, बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश दो से चार घंटे तक के लिए होगी। 

विज्ञापन

शनिवार को हल्की बारिश व तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 21 डिग्री तक रहने के आसार हैं। इसके बाद भी तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री तक बना रहेगा। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल हुई बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
शुक्रवार तड़के बारिश के साथ चली तेज हवाओं के बीच आई आंधी ने गर्म मौसम को ठंडा कर दिया। घुटनों तक पानी से लबालब सड़कों पर दुश्वारियों ने हर किसी की परीक्षा ली। रात 2:30 बजे से लेकर सुबह 8:30 बजे तक हुई बारिश से दिल्ली की कई सड़कों और अंडरपास पर जलजमाव हुआ। इससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में चौबीस घंटे में 77 मिमी बारिश हुई, जिसने मई की औसत बारिश के आंकड़े को पार कर दिया। मई में औसतन 30.7 मिमी बारिश होती है। भारी बारिश के बीच अधिकतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया वहीं सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई विमान देरी से उड़े।

विज्ञापन

तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट
दिल्ली में 24 से 28 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। एक मई आधी रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश ने गर्मी की तपिश शांत कर दी और पारा 10 डिग्री तक गिर गया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 10.2 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 06.2 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर तापमान सुबह 5:15 पर 28.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सुबह 5:30 बजे 20.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह से जाफरपुर में 28.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया।

125 साल के इतिहास में मई माह में दूसरी सर्वाधिक बारिश हुई दर्ज
शुक्रवार आधी रात यानी 2:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में पिछली एक सदी से ज्यादा समय बाद दूसरी सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1901 से लेकर अब तक इससे पहले 2021 में मई माह में 24 घंटे में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सिर्फ छह घंटों में 77 मिमी बारिश दर्ज की। अन्य इलाकों में भी काफी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश लोधी रोड में 78 मिमी, प्रगति मैदान और पीतमपुरा में 71.5 मिमी, रिज में 59.2 मिमी, पूसा में 50 मिमी, पालम में 45.6 मिमी, नजफगढ़ में 40 मिमी, आयानगर में 39.4 मिमी और जाफरपुर में 67.5 मिमी बारिश हुई। हवाएं 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलनी शुरु हुई जो कि बढ़कर 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंच गई। सुबह 5:30 बजे प्रगति मैदान में 78 किमी प्रति घंटे और पालम में 5:19 बजे 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

माह के दूसरे दिन हुई बारिश ने पूरे महीने का औसत किया पूरा
दिल्ली में मई में 24 घंटे की भारी बारिश 2021 में दर्ज की गई थी, तब 20 मई को 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह से शुक्रवार को हुई बारिश मई माह की 24 घंटे की सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वर्ष 1976 के मई माह में हुई 60 मिमी बारिश का था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से प्राप्त नमी के कारण हुई। यह मौसम प्रणालियों के मिश्रण के कारण हुआ जिसने गरज के साथ बारिश के लिए स्थितियां बनाई।

यह भी पढ़ें: Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की सूचना, जांच में जुटी पुलिस; मौके पर बम निरोधक दस्ता


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed