Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की सूचना, जांच में जुटी पुलिस; मौके पर बम निरोधक दस्ता
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग में बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा टीमें रेलवे स्टेशन पर पहुंची हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की कॉल मिली है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंचे हैं। आधुनिक उपकरणों की मदद से रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सुबह 8 बजे एक कॉल प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर 8 अजमेरी गेट के पास एक लावारिस नीले रंग का सूटकेस पड़ा है और उसमें बम हो सकता है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। बैग की जांच की गई, इसमें कपड़े थे। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में स्कूल, सरकारी कार्यालयों, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर बम होने की झूठी धमकी के मामले सामने आ चुके हैं। 21 अप्रैल को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तीनों थानों की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंचें। तीनों कार्यालयों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। घंटों तलाशी अभियान के बाद इन कार्यालयों में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद सूचना को फर्जी करार दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Rain Records : दिल्ली में 124 साल में मई माह के दौरान दूसरी सर्वाधिक बारिश, उत्तर भारत में गई आठ लोगों की जान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.