{"_id":"655da65ccddd64e51f0b2af4","slug":"weapons-found-in-boxes-containing-auto-parts-in-airport-cargo-delhi-igi-airport-2023-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGI Airport पर सनसनी: कार्गो में ऑटो पार्ट्स लिखे बॉक्सों में मिले हथियार...जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGI Airport पर सनसनी: कार्गो में ऑटो पार्ट्स लिखे बॉक्सों में मिले हथियार...जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Wed, 22 Nov 2023 12:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र में इजिप्ट डिफेंस एक्सपो प्रदर्शनी को लेकर भेजे गए हथियार के बॉक्स पर ऑटो पार्ट्स का स्टीकर लगे होने से आईजीआई एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई। शिपमेंट की स्कैनिंग के दौरान इसमें राइफल, कारतूस, मैगजीन, लांचर जैसे हथियार मिले।
इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला कि ऐसा लापरवाही से हुआ है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हथियार भेजने वाले एजेंसी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काहिरा में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भारत की एक कंपनी हिस्सा ले रही है। कंपनी ने इसके लिए कानपुर स्थित एक कंपनी से हथियार एकत्र किए। इसे बेंगलूरू भेजना था। यहां से शिपमेंट काहिरा जानी थी।
विज्ञापन
बेंगलूरू भेजे जाने वाले शिपमेंट की कार्गो एरिया में जांच की गई तो नौ बॉक्स पर ऑटो पार्ट्स लिखा हुआ था, लेकिन जब बॉक्सों को एक्सरे मशीन से गुजारा गया तो पेन, डायरी व विजिटिंग कार्ड के बीच हथियार रखे जाने की बात सामने आई।

सभी बॉक्सों को खोला गया तो राइफल, कारतूस, मैगजीन, लांचर मिले। जांच के दौरान पता चला कि कानपुर से शिपमेंट भेजे जाने के बाद दूसरी एजेंसी को अंतिम तौर पर इसे सौंपा गया था। शुरुआती तौर पर कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही मानी जा रही है।