हमारे पास बहुत डंडे हैं और हर साइज के हैं : केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास बहुत डंडे हैं और हर साइज के हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उनकी इस भाषा की आलोचना भी शुरू हो गई है।
संभव है मुख्यमंत्री के इस बयान पर राजनीति और गरमाए। पहले भी मुख्यमंत्री अपनी भाषा को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं। भलस्वा डेयरी फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकार की ओर से बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे गए थे।
बिजली कटौती पर अब बिजली वितरण कंपनी और सरकार की ट्रांसमिशन कंपनी दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के बीच विवाद बढ़ने की संभावना है। बिजली कटौती पर डिस्कॉम्स को कटघरे में खड़ा किया जाता है और डिस्कॉम्स का कहना है कि ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग की वजह से कई बार बिजली जा रही है और उसे डिस्कॉम्स पर थोप दिया जाता है।
दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती
बिजली कटौती के लिए डिस्कॉम्स ने ट्रांसको को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि ट्रांसको का कहना है कि डिस्कॉम्स के पास बिजली आपूर्ति करने के लिए वैकल्पिक स्रोत नहीं है, जिसकी वजह से बिजली होने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो पाती।
दिल्ली ट्रांसको की एक लाइन में ट्रिपिंग की वजह से शनिवार को दक्षिण दिल्ली के ओखला, लोदी कॉलोनी, भोगल, निजामुद्दीन, जंगपुरा एक्सटेंशन, मस्जिद मोठ, मालवीय नगर, कालकाजी सहित कई अन्य इलाकों में बिजली कटौती हुई।
ग्रेटर कैलाश वन के आर ब्लॉक में रहने वाली सुकृति ने बताया कि दो दिन से चार से पांच घंटे की बिजली कटौती हो रही है।