फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   We can show our love for our country by wearing Khadi: Rekha Gupta

खादी पहनकर हम अपने देश से प्यार दिखा सकते हैं : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वस्त्र कथा उत्सव आयोजित किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वस्त्र कथा उत्सव का आयोजन किया। अशोका होटल में हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खादी पहनकर हम अपने देश से प्यार दिखा सकते हैं। इससे देश का गौरव बढ़ेगा। कार्यक्रम में खादी उत्पादों के 24 स्टॉल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। खादी के परिधानों को पहनकर फैशन शो किया गया जिसमें भारत की हथकरघा विरासत की झलक देखने को मिली।
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि विदेशी ब्रांड्स पर हजारों खर्च करने की बजाय, हमारे कारीगरों की कला को अपनाएं। उन्होंने हाथ से बने कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने और उन्हें टैग करने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा, मंजिंदर सिंह सिरसा और विदेशी राजनयिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम चाहते हैं कि खादी हर घर में फैशन का नया प्रतीक बने। उन्होंने डिजाइनर राहुल मिश्रा, संजय गर्ग, गौरव शाह, रीना ढाका और विजय माथुर को खादी को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


जीआई-टैग वाले उत्पाद की लगी प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी, कांचीपुरम सिल्क, पश्मीना, तेलंगाना का इकत (पोगुदुबंधु) और बिहार का तसर सिल्क (भागलपुर सिल्क) जैसे जीआई-टैग वाले उत्पाद शामिल रहे। कारीगर मोहम्मद सलाम अंसारी ने कहा, इस मंच पर हमारी पुरानी कला को सम्मान मिला। फैशन शो में खादी- वैदिक आशीर्वाद, बनारसी श्रृंगार और खादी गोइंग ग्लोबल जैसी थीम के जरिये खादी के पुराने और नए रूप को बखूबी दिखाया गया। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने पंजाब के रंगों को भी जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed