फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waterlogging will be relieved in Kabutar Market and Shahdara

Delhi: कबूतर मार्केट और शाहदरा में जलभराव से मिलेगा छुटकारा, 38 लाख रुपये की लागत से डलेंगे आरसीसी पाइप

Thu, 19 Jun 2025 05:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:37 AM IST
सार

कबूतर मार्केट के पास सड़क की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी 38.71 लाख रुपये खर्च करेगा। 30 दिनों में 450 मिमी व्यास के आरसीसी पाइप बिछाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Waterlogging will be relieved in Kabutar Market and Shahdara
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़कों को जलभराव मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें जामा मस्जिद इलाके में एनएस मार्ग पर कबूतर मार्केट के पास व शाहदरा में करीब 54 लाख रुपये की लागत से सड़कों को मजबूत व सुंदर बनाने का काम जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन


कबूतर मार्केट के पास सड़क की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी 38.71 लाख रुपये खर्च करेगा। 30 दिनों में 450 मिमी व्यास के आरसीसी पाइप बिछाए जाएंगे। सेंट्रल वर्ज और लाल बलुआ पत्थर से फुटपाथ की मरम्मत होगी। पुरानी सड़क और कंक्रीट हटाकर मलबे का उचित जगह पर निपटान होगा। इस परियोजना से जलभराव की समस्या खत्म होगी और सड़क को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


पर्यावरण के अनुकूल काम पूरा करने के निर्देश : दोनों परियोजनाओं में पर्यावरण का विशेष ख्याल रखा जाएगा। ठेकेदारों को एनजीटी नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्माण सामग्री सड़क  पर नहीं रखी जाएगी। इससे आवागमन बाधित नहीं होगा और धूल रोकने के लिए अस्थायी तंबू का इस्तेमाल होगा। मलबा ईडीएमसी के डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा है कि समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा होगा, जिससे दिल्लीवासियों को बेहतर सड़कें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें, सबवे व फुटओवर ब्रिज होंगे दुरुस्त
शाहदरा रोड डिवीजन में 15.52 लाख रुपये की लागत से 10 दिनों में नालियों और सबवे को दुरुस्त किया जाएगा। 6270 किलो स्टील से नालियों पर एमएस ग्रेटिंग और पंप हाउस में फ्रेम बनेंगे। 380 वर्ग मीटर में 6 मिमी मोटी यूवी कोटेड पॉलीकार्बोनेट शीट्स सबवे व फुटओवर ब्रिज पर लगेंगी, जो पानी रिसने से रोकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed