फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water shortage in Delhi is not being resolved with tankers

दिल्ली प्यासी है: प्यास बुझाने में टैंकर नाकाम, इन इलाकों में पानी की सबसे अधिक किल्लत; बेबसी में कट रहे दिन

Mon, 03 Jun 2024 08:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jun 2024 08:33 PM IST
सार

राजधानी में भीषण गर्मी के बीच सबसे अधिक पेयजल संकट का सामना नई दिल्ली स्थित स्लम बस्तियों, पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी व उसके आसपास की कॉलोनियों, संगम विहार व उसके साथ बसी कॉलोनियों, ओखला औद्योगिक क्षेत्र आदि इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है।

विज्ञापन
Water shortage in Delhi is not being resolved with tankers
दिल्ली में जल संकट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी होने से अनेक इलाकों के निवासी खासे परेशान हैं। खास तौर पर पाइप लाइन से नहीं जुड़े इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। इन इलाकों में टैंकर प्यास बुझाने में नाकाम हो रहे हैं। दरअसल टैंकर आते ही उससे पानी भरने के लिए लोग एकदम टूट पड़ते हैं। इस कारण टैंकर कुछ पल में खाली हो जाता है और सभी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। कुछ लोग तो पानी भर भी नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

राजधानी में भीषण गर्मी के बीच सबसे अधिक पेयजल संकट का सामना नई दिल्ली स्थित स्लम बस्तियों, पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी व उसके आसपास की कॉलोनियों, संगम विहार व उसके साथ बसी कॉलोनियों, ओखला औद्योगिक क्षेत्र आदि इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। इनमें से अधिकतर इलाकों में पाइप लाइन नहीं है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड व एनडीएमसी इन इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। गर्मी अधिक होने के कारण पानी की मांग बढ़ने पर उनकी ओर से भेजे जा रहे टैंकर भी कम पड़ रहे हैं। इस कारण प्रभावित लोग टैंकरों के आने का इंतजार करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कैंप निवासी शंभू बताते हैं कि पूरे दिन में दो-तीन टैंकर आते हैं, जबकि कैंप में बड़ी संख्या में झुग्गी हैं। इस कारण टैंकर आते ही लोग पानी भरने के लिए ऐसे दौड़ते हैं जैसे उन्होंने कभी पानी नहीं देखा है या फिर उनको फिर पानी नहीं मिलेगा। इस दौरान लोगों के बीच झगड़ा भी हो जाता है। वहीं बंगला साहिब गुरुद्वारा के पास स्लम बस्ती के निवासियों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

इसी तरह गोल मार्केट, मंदिर मार्ग के अलावा काली बाड़ी मार्ग स्थित स्लम बस्तियों में भी पानी का संकट है। काली बाडी मार्ग निवासी कमला ने बताया कि उनके यहां पर पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं। इन इलाकों के लोग यहां स्थित पंपिंग स्टेशन पर पानी भरने के लिए जाते हैं। हालांकि वहां पानी भरने की व्यवस्था नहीं है। इस कारण उनको वहां से भी खाली लौटना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed