फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water plant owner shot dead for not giving money in delhi

रुपये नहीं देने पर पानी प्लांट मालिक की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 May 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Water plant owner shot dead for not giving money in delhi
demo pic

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में पानी के प्लांट मालिक ने अपने कर्मचारियों को रुपये देने से इनकार किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी। आरोपी कर्मचारी खुद को बचाने के लिए प्लांट मालिक को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल ले गए। वहां पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास किया। अगले दिन घायल की मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 28 मई की दोपहर मुबीन सैफी और नितेश कुमार नामक युवक प्लांट मालिक मुकेश को लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे थे। गोली लगने के कारण वह बयान देने की हालत में नहीं था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुबीन से पूछताछ की तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने लगा। उसने बताया कि बाइक सवार दो लड़के मुकेश को गोली मारकर फरार हो गए। महरौली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को मुबीन के बयान पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने प्लांट पर ही काम करने वाले सलमान उर्फ कलुआ से पूछताछ की। इस दौरान सलमान टूट गया। उसने बताया कि घटना वाले दिन मुबीन ने मुकेश से कुछ पैसे मांगे थे। रुपये देने से इनकार कर मुकेश ने अपने पिछले पैसे मांगे। 

इसी कहासुनी के दौरान मुबीन को गुस्सा आ गया और उसने अपने साथियों से मुकेश को पकड़ने के लिए कहा। वहां मौजूद सलमान और दीपक उर्फ शानू ने मुकेश को पकड़ लिया। बाद में मुबीन ने उसे गोली मार दी।


वारदात के बाद नितेश कुमार सोनी ने फर्श से खून साफ किया। बाद में मुबीन और नितेश मुकेश को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। चारों ही आरोपी महरौली इलाके के रहने वाले हैं। मुबीन के खिलाफ हत्या का मामला पहले भी दर्ज है। नितेश के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed