फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water level increasing constantly in Yamuna River at delhi

उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जल स्तर, मदद के लिए सेना तैयार

Mon, 30 Jul 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
water level increasing constantly in Yamuna River at delhi
यमुना में उफान जारी - फोटो : अमर उजाला
हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का खादर क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। सोमवार को जलस्तर बढ़कर 205.76 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना खादर इलाके में रहने वाले करीब 10 हजार लोगों का आसरा अब राहत शिविरों में शिफ्ट हो गया है। 
विज्ञापन


प्रशासन बढ़ते जल स्तर को लेकर मुस्तैदी बरत रहा है। देर रात तक यमुना का जल स्तर बढ़कर 206 पहुंचने की संभावना है। इससे ज्यादा जल का स्तर बढ़ता है तो सरकार सेना की मदद लेगी।      
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने गीता कालोनी ठोकर 18 और 21 पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात का उचित सुविधाएं मुहैय्या करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें बाढ़ पीड़ितों से कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी को तो वे फोन से संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। जल स्तर में सोमवार शाम 6 बजे तक .25 मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

10 हजार लोगों को शिविरों में किया शिफ्ट

water level increasing constantly in Yamuna River at delhi
यमुना में बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के मुताबिक मयूर विहार, प्रीत विहार और गांधी नगर जिलों के तहत आने वाले खादर क्षेत्र से तीन दिनों में 10 हजार लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। 

इन क्षेत्रों में डीएनडी फ्लाईओवर मयूर विहार एक्सटेंशन खेती क्षेत्र, नर्सरी पुश्ता मयूर विहार खादर क्षेत्र, अक्षरधाम मंदिर के पीछे का यमुना क्षेत्र, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का से जुड़ा खादर क्षेत्र, आईटीओ ब्रिज खादर क्षेत्र, हाथी ठोकर नंबर 10 और 11, ठोकर नंबर-12 शकरपुर, ठोकर 13, 14 और 15, गीता कालोनी ठोकर 16, 17, 18 और 21 शामिल हैं।  

नर्सरी पुश्ता पर 50 परिवारों को नहीं मिले शिविर
मयूर विहार नोएडा लिंक रोड पर करीब 50 परिवरों को प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। ये लोग डीएनडी क्षेत्र में हैं। यहां पर रह रही रानी देवी ने बताया कि सभी लोग खुद की तिरपाल लगाकर रहने की व्यवस्था की है। उन्हें न तो खाना मिल रहा और अन्य सुविधाएं।

37 बोट और 250 राहत कर्मी मुस्तैद

water level increasing constantly in Yamuna River at delhi
जल स्तर बढ़ने के बाद सामान शिफ्ट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना के सभी संभावित इलाकों में 37 बोटें और 250 बचाव कर्मी तैनात किए गए हैं। बोट के जरिये यमुना क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। 

एडीएम ईस्ट दिल्ली
ठोकर 21 का निरीक्षण करते वक्त एडीएम ईस्ट दिल्ली अजय कुमार ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण देर रात तक जल स्तर 206 तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा से पानी छोडने में कमी आती है तो यमुना के जल स्तर में गिरावट आएगी, लेकिन जब तक जल स्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं आता तक तब विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शिविर नहीं मिल सके हैं उन्हें भी जल्द शिविर मिल जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को ब्रेकफास्ट, भोजन, पानी, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सुविधा और बिजली की सुविधा दी जा रही है।

निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

water level increasing constantly in Yamuna River at delhi
लोहे का पुल - फोटो : अमर उजाला

यमुना के बढ़ते जलस्तर के बाद शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी ने बाढ़ जोन में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि हथिनी कुंड बांध से शनिवार को 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह पानी सोमवार रात तक यहां पहुंचने की आशंका है। ऐसे में यमुना नदी के तट पर बसे ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के संबंध में सचेत कर दिया गया है।

साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशन में बांध पर रात-दिन कार्य किया जा रहा है। ताकि बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश न करे और यमुना के पानी से बांध को नुकसान न होने पाए। जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी ग्रामीण को बाढ़ के कारण नुकसान न होने पाए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं बाढ़ के नोडल अधिकारी एनके लांबा ने बताया कि 2 दिन पूर्व हथनी कुंड बांध से यमुना में 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी सोमवार रात तक यमुना में होता हुआ गौतमबुद्ध नगर की सीमा में पहुंच जाएगा।

जिसके कारण कामबख्शपुर, याकूबपुर, मोमनाथल एवं सफीपुर गांव को अत्यंत खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि कामबख्शपुर गांव के पास यमुना के पानी की धारा का रुख बदलकर गांव की ओर कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध को बचाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं ताकि कहीं पर बांध क्षतिग्रस्त ना हो जाए। 

- कई जगह चूहों ने बांध को पहुंचाया नुकसान
सिंचाई विभाग ने जब बांध का निरीक्षण किया तो देखा कि कई जगह पर चूहों ने बांध को नुकसान पहुंचाया है। वहां पर मिट्टी की भराई करा दी गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बांध के किनारे बोरियों में मिट्टी भरकर सटा दिया गया ताकि बांध पर पानी के दबाव को कम किया जा सके। 

सभी अधिकारियों को बाढ़ के संबंध में सचेत कर दिया गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। उपजिला अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा खतरे वाले क्षेत्र में निरंतर भ्रमण किया जा रहा है।
- बीएन सिंह, जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed