फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water Harvesting: More than five billion liters of water collected in 10 water bodies in a year

Water Harvesting : एक साल में 10 जल निकायों में पांच अरब लीटर से ज्यादा पानी का संचयन, एनजीटी को सौंपी रिपोर्ट

Mon, 05 May 2025 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 04:17 AM IST
सार

उप वन संरक्षक (दक्षिण) ने दावा किया है कि उन्होंने साल 2024-25 के मानसून के मौसम के दौरान 10 जल निकायों में पांच अरब लीटर से ज्यादा पानी का संचयन किया है।

विज्ञापन
Water Harvesting: More than five billion liters of water collected in 10 water bodies in a year
वर्ष 2024-25 के बीच ली गई मैदान गढ़ी स्थित जल निकाय-3 की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एक तरफ जहां गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत लोगों को डराती है वहीं, दूसरी तरफ उप वन संरक्षक (दक्षिण) ने दावा किया है कि उन्होंने साल 2024-25 के मानसून के मौसम के दौरान 10 जल निकायों में पांच अरब लीटर से ज्यादा पानी का संचयन किया है। इसकी सटीक मात्रा 5,05,28,632 लीटर है। यह खुलासा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इससे जैव विविधता के लिए स्वस्थ आवासों को संरक्षित करने में मदद मिली है। 

विज्ञापन


अदालत को यह भी बताया गया है कि विचाराधीन सभी 10 जल निकाय असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य के हैं। ऐसे में आंकड़ों को आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए नम भूमि प्राधिकरण को पहले ही भेज दिया गया है। मामला एक मीडिया रिपोर्ट से जुड़ा है। अदालत ने स्वत: संज्ञान लेेते हुए 6 दिसंबर, 2024 के आदेश के माध्यम से उत्तर देने वाले प्रतिवादी को मामले में प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दिल्ली वन एवं वन्यजीव विभाग के अंतर्गत आने वाले असोला वन्यजीव अभ्यारण्य और दक्षिणी वन प्रभाग के अधिकारियों ने 2024 के मानसून में नम भूमि के जीर्णोद्धार के माध्यम से जल संरक्षण की योजना बनाई है। सर्वेक्षण और मानचित्रण के बाद विभाग को मानसून के अंत तक कम से कम 8 लाख करोड़ लीटर जल संरक्षण की उम्मीद है। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली के वन क्षेत्रों में 10 प्रमुख नम भूमि की पहचान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकाय बनाने के लिए विभाग ने चार चरण में किया काम
रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023 में पानी की कमी को देखते हुए प्रतिवादियों ने मैदान गढ़ी, साहूपुर और सतबारी के क्षेत्रों में 10 नए जल निकायों के निर्माण के लिए निर्णायक कार्रवाई की। उप वन संरक्षक (दक्षिण) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि किसी निश्चित स्थान पर जल निकाय बनाने का निर्णय कई प्रक्रिया के आधार पर लिया गया है। इसमें सबसे पहले दक्षिण वन प्रभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने क्षेत्र की जमीनी स्थिति का विश्लेषण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed