{"_id":"9bd0a993bc08310d26a0fd9c393f9e0f","slug":"water-bill-payment-on-every-two-month-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर दो महीने में जमा करना होगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर दो महीने में जमा करना होगा बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जलबोर्ड ने पानी का बिल तीन महीने की बजाए अब दो महीने के अंतराल में भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जलबोर्ड ने उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने और शिकायत की स्थिति जानने की भी व्यवस्था की है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जलबोर्ड ने उपभोक्ता कल्याण केंद्र खोला है। उपभोक्ता अब 011-23612222 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
जलबोर्ड ने उन उपभोक्ताओं को भी सचेत किया है जो बकाया बिल अभी तक नहीं जमा किए है।
जलबोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बकाया बिल पर उपभोक्ता 31 मार्च तक छूट की राशि प्राप्त कर सकते है।