फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   watchman found dead in gurgaon

सोने गया था वो, दोबारा नहीं उठा

Thu, 17 Jul 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 17 Jul 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
watchman found dead in gurgaon
थाना सूरजकुंड के सेक्टर-46 क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के कार्य में लगे एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चौकीदार का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेक्टर-46 स्थित पावर हाउस के पास पेड़ के नीचे पड़ा है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी लाल चंद ने बताया कि मृतक की पहचान जगदीश भारती (40) के रूप में हुई। वह सेक्टर-46 की झुग्गियों में अकेला रहता था और मूल रूप से झारखंड के जिला चपरू के गांव जोगियारा का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के साथियों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि वह सेक्टर-46 के पास हो रहे मेट्रो निर्माण के कार्य में चौकीदारी करता था।

वह मंगलवार दोपहर लंच के लिए गया था, जिसके बाद पेड़ के नीचे सोने चला गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed