{"_id":"6b007d4e720b2a11f20cf859","slug":"fire-breaks-out-in-corporate-offices-in-karol-bagh-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: करोल बाग में कॉरपोरेट कार्यालयों में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं, लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: करोल बाग में कॉरपोरेट कार्यालयों में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं, लोगों में मची अफरा-तफरी
Fri, 20 Nov 2026 10:33 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:33 PM IST
सार
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दमकल की 11 गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया। सहायक मंडल अधिकारी मोहित ने स्थिति सामान्य होने की सूचना दी। कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
कार्यालयों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करोल बाग के डब्ल्यूईए इलाके में पूसा रोड पर मेट्रो पिलर नंबर 94 के पास बृहस्पतिवार रात एक इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग को रात 7:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
आग की गंभीरता को देखते हुए रात 8:40 बजे मेक-4 घोषित किया गया। इसके बाद दमकल की कुल 11 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने और उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। फिलहाल आग लगने के कारणों, इमारत को हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। रात 10:10 बजे सहायक मंडल अधिकारी (एडीओ) मोहित ने आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य होने की सूचना दी। आग इमारत की पहली मंजिल पर बने कॉरपोरेट कार्यालयों में लगी थी।
विज्ञापन
