{"_id":"6b007b5b7d86e43da70a3fb7","slug":"murdered-wife-by-strangling-her-with-a-wire-then-stabbed-himself-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के चरित्र पर था शक: महिला की तार से गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद को मारा चाकू; अक्सर होता था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के चरित्र पर था शक: महिला की तार से गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद को मारा चाकू; अक्सर होता था झगड़ा
Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
सार
महिला के गले को तार से घोंटा गया था। पुलिस ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
चरित्र के शक में पत्नी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को युवक ने चरित्र पर शक होने पर पत्नी की तार से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद को चाकू मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस हिरासत में उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। दंपती की पहचान कोमल (23) और वरुण कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और खुदकुशी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोमल अपने पति वरुण कुमार और दो भाइयों के साथ आर ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में रहती थी। वरुण जूते की फैक्टरी में काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आर ब्लॉक में एक दंपती मृत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने देखा कि युवक लहूलुहान हालत में है और उसकी सांसें चल रही है, जबकि महिला के गले को तार से घोंटा गया था। पुलिस ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि युवक को वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोमल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मूल रूप से सिवान बिहार का रहने वाला है। ढाई साल पहले उसकी बहन की शादी वरुण से हुई थी। उनके मुताबिक वरुण अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आशंका है कि इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पुलिस हिरासत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
