{"_id":"288f77bfb013a20bda9f9fb6378d04ff","slug":"wasting-public-money-on-forign-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश दौरे में उड़ा रहे जनता का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश दौरे में उड़ा रहे जनता का पैसा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम के अधिकारी जनता के पैसे को उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। इसका ताजा उदाहरण विदेश दौर पर अधिकारियों को भेजे जाने के मामले में दिखा।
विज्ञापन
2014 में ही सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी को जनवरी में निगम ढाई लाख रुपये खर्च कर तीन देशों के दौरे पर भेजेगा।
इंजीनियर डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से सिंगापुर, मलयेशिया और थाइलैंड के दौरे के लिए सात दिवसीय कार्यक्रम बनाया गया है, जिसमें भारत के इंजीनियर वहां के आधारभूत ढांचे को देखने जाएंगे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम 6 से 13 जनवरी तक चलेगा, जिसमें गुड़गांव नगर निगम के अधीक्षण अभियंता वाईके गर्ग का नाम तय किया गया है।
इस सात दिवसीय विदेशी दौरे के लिए निगम को 2 लाख 36 हजार रुपये का शुल्क काउंसिल को जमा कराना है, जिसमें रहने, आने-जाने व खाने का खर्च है।
जानकारी के अनुसार, निगम में डेपुटेशन पर आए वाईके गर्ग की निगम में फरवरी में अवधि समाप्त हो जाएगी। इसके बाद उन्हें उनके मूल विभाग में वापस जाना होगा।
वाईके गर्ग की सेवानिवृत्ति का समय भी 2014 में ही है। ऐसे में करीब ढाई लाख रुपये ऐसे अधिकारी पर खर्च करना किसी के गले नहीं उतर रहा।
सेवानिवृत्ति के पड़ाव पर पहुंचे अधिकारी के बजाय किसी अन्य अधिकारी को विदेशी टूर पर भेजा जाता तो निगम को अधिक फायदा हो सकता है। निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। पूर्व आयुक्त की ओर से इस फाइल पर फैसला लिया गया होगा।
विज्ञापन