फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waste-to-energy plant to be built at Ghazipur landfill

Delhi NCR News: गाजीपुर लैंडफिल पर बनेगा वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
- एमसीडी ने जारी किया टेंडर, पीपीपी मॉडल के तहत होगा निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अत्याधुनिक वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्र स्थापित करेगी। इस संबंध में टेंडर जारी कर दिए गए हैं। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और अंततः ट्रांसफर आधार पर लागू की जाएगी। निविदा सूचना के अनुसार, यह प्रयास ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुरूप होगा। इसमें निजी कंपनियों की भागीदारी पारदर्शी, टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।

एमसीडी के अनुसार, परियोजना के लिए डेवलपर चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित एजेंसी इस परियोजना के डिजाइन, वित्त पोषण, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएगी। गाजीपुर लैंडफिल दिल्ली के तीन प्रमुख कूड़ा स्थलों में से एक है, जहां वर्षों से अनियंत्रित रूप से ठोस कचरा जमा होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed