फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waste management in Delhi set for an overhaul; work begins based on models from Tokyo, New York, and Barcelona

Delhi NCR News: दिल्ली में बदलेगा कूड़ा प्रबंधन, टोक्यो-न्यूयॉर्क-बार्सिलोना के मॉडल पर काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
- विश्व बैंक के विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन की तस्वीर बदलने के लिए नगर निगम अब दुनिया के तीन बड़े शहरों के मॉडल पर काम करेगा। एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शनिवार को विश्व बैंक के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर टोक्यो, न्यूयॉर्क और बार्सिलोना की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्थाओं को समझा।
विश्व बैंक के विशेषज्ञों ने टोक्यो के तकनीक आधारित मॉडल की जानकारी दी, जहां 23 वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्रों के जरिए नगर निगम के कूड़े का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जाता है। बैठक में कचरे से ऊर्जा और संसाधन हासिल करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दिल्ली के लिए प्रस्तावित रणनीतिक मॉडल भी सामने रखा, जिसमें एमसीडी की परिचालन क्षमता बढ़ाने, वित्तीय स्थिरता मजबूत करने और कूड़ा प्रबंधन से होने वाले उत्सर्जन को कम करने की बात हुई। बैठक में एमसीडी टीम ने दिल्ली में कूड़ा संग्रहण और परिवहन की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी दी। अपर आयुक्त, इंजीनियर-इन-चीफ, सभी जोनों के उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि दिल्ली की जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दुनिया की बेहतर व्यवस्थाओं से सीख लेने की जरूरत है। तकनीक, बेहतर योजना और नागरिकों की भागीदारी से ही स्वच्छ और टिकाऊ दिल्ली का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क की तर्ज पर निजी एजेंसियों की भूमिका
न्यूयॉर्क सिटी के मॉडल में कूड़े के परिवहन और प्रसंस्करण में निजी एजेंसियों की बड़ी भूमिका है। इसके तहत कचरे को शहर से बाहर स्थित प्रसंस्करण सुविधाओं तक भी भेजा जाता है। विश्व बैंक की टीम ने इस व्यवस्था को दिल्ली के लिए एक संभावित रणनीतिक विकल्प के रूप में रखा।

बार्सिलोना मॉडल में कचरा कम करने पर फोकस
बार्सिलोना के विकेंद्रीकृत हाइब्रिड मॉडल पर भी चर्चा हुई। वहां कचरा कम करने, स्रोत पर कचरा अलग करने और लोगों की आदत बदलने पर काम किया जा रहा है। दिल्ली में भी नागरिक भागीदारी को कूड़ा प्रबंधन का अहम हिस्सा बनाने की जरूरत पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed