फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   was going in religious program Bhopal, to hire a new detective

धार्मिक कार्यक्रम में जा रहा था भोपाल, करनी थी जासूसी भर्तियां

Mon, 30 Nov 2015 09:28 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
was going in religious program Bhopal, to hire a new detective

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी कर रहे कैफेतुल्लाह तक पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पहुंची। उसी के आधार पर अपराध शाखा को पता चला कि 26 नवंबर को कैफेतुल्लाह इज्तमा (धार्मिक कार्यक्रम) में हिस्सा लेने जम्मू से भोपाल जाएगा।

विज्ञापन


खबर जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। माना जा रहा है कि भोपाल में होने वाले इस्तमे में कैफेतुल्लाह जासूसी के रैकेट के लिए नई भर्तियां करने जा रहा था।

विज्ञापन


इस्तमे में 35 से 40 लाख लोग हिस्सा ले रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में अपराध शाखा को जानकारी मिली थी कि जम्मू एवं कश्मीर से एक शख्स देश की सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज की जासूसी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैफेतुल्लाह की पीओके और पाकिस्तान भी बात होती है

was going in religious program Bhopal, to hire a new detective

सूचनाओं को पुख्ता करने के बाद 18 नवंबर को अपराध शाखा ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद संदिग्ध लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड पर नजर रखी जाने लगी।


पता चला कि कैफेतुल्लाह और रशीद आपस में देश की सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज के बारे में बात करते हैं। यही नहीं, कैफेतुल्लाह की पीओके और पाकिस्तान भी बात होती है।

सारे सबूत जुटाने बाद 26 नवंबर को कैफेतुल्लाह को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed