{"_id":"5c1a8747bdec2256fc7390dc","slug":"warrant-against-cricketer-gautam-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ वारंट जारी, हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ वारंट जारी, हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला
Wed, 19 Dec 2018 11:30 PM IST
संदीप भट्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने रियल एस्टेट से जुड़े धोखाधड़ी मामले की सुनवाई में पेश न होने पर क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामले की सुनवाई में गंभीर कई तारीखों से पेश नहीं हो रहे थे। गंभीर इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे। इस कंपनी और उसके निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
साकेत जिला अदालत के सीएमएम मनीष खुराना ने गौतम गंभीर की पेशी सुनिश्चित करने के लिए दस हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें 24 जनवरी 2019 को पेश होने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने पिछली तारीख पर उन्हें पेशी से छूट देने से इंकार कर दिया था, इसके बाद भी वह पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
मामला रियल एस्टेट कंपनी रुद्रा बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट से जुड़ा है। इस कंपनी के निदेशक मुकेश खुराना और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गौतम मेहता पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन पर एनसीआर में तमाम निवेशकों के पैसों का गबन करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि कंपनी ने गौतम गंभीर के नाम का फायदा उठाते हुए तमाम निवेशकों से करोड़ों रुपये लिये थे लेकिन कंपनी इन निवेशकों को घर देने में नाकाम रही थी। इंद्रापुरम में एक बिल्डिंग प्रोजेक्ट के नाम पर निवेशकों से यह पैसा लिया गया था।
विज्ञापन