{"_id":"39aec1c7d9a8fc79679c02ecef280333","slug":"warden-opened-the-window-she-was-hanging-from-the-ceiling-fan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉर्डन ने जब खिड़की खोली तो पंखे से लटक रही थी दीपिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉर्डन ने जब खिड़की खोली तो पंखे से लटक रही थी दीपिका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 17 Sep 2015 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में बुधवार सुबह दीपिका (23) ने पंखे से लटककर जान दे दी। रूम में रहने वाली उसकी दोनों पार्टनर जॉब पर गई थीं। बताया जा रहा है कि अंबाला निवासी युवती किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एचसीएल में जॉब करने वाली दीपिका पीजी के चौथे फ्लोर पर रहती थी। बुधवार सुबह नाश्ते के वक्त वह मेस में नहीं आई।
इस पर वार्डन ने कमरे के बाहर से आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की खोला तो दीपिका पंखे से लटकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपिका के पिता सेना में रिटायर्ड सूबेदार हैं। पुलिस दीपिका के मोबाइल डिटेल की जांच कर रही है। इसके अलावा युवती के करीबी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन