फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta launched an attack on the opposition

दिल्ली: 'इन्हें किसी की परवाह नहीं, पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं', विपक्ष पर भड़कीं सीएम रेखा

Tue, 13 Oct 2026 12:55 PM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 13 Oct 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta launched an attack on the opposition
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आनंद विहार में वायु प्रदूषण कम करने के उपायों की समीक्षा की। पांच स्थानों पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया और नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 'आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक मुहिम शुरू हुई है कि हम सब अपनी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली के वायु प्रदूषण के संकट के लिए कार्य करें। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों हमने 11 एक्शन पॉइंट दिए थे। 11 एक्शन पॉइंट को उन्होंने दिल्ली में जमीन पर उतारा जहां सबसे बड़ा हॉस्पॉट था। 30 अगस्त को यहां पर 430 AQI था जो आज 92 है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'जो अपने आप को विपक्ष कहते हैं ये अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं में इतना ज्यादा घिरे हैं कि इन्हें किसी की परवाह नहीं है। ना कार्यकर्ता की परवाह है, ना जनता की परवाह है ना पत्रकार की परवाह है ना पुलिस की परवाह है। पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पूरे देश में एसआईआर का काम हुआ जहां परिणाम इनके अनुकूल आया वहां शांत हैं और जहां इनके अनुकूल नहीं आया वहां इल्जाम लगाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed