{"_id":"573581cb4f1c1b341b919a1a","slug":"ward-members-election-in-delhi-bjp-defeated-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दी करारी मात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दी करारी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 12:57 PM IST
सार
- भाजपा व समर्थित पार्षद पांच वार्ड समितियों में निर्विरोध चुने गए
- आधा दर्जन अध्यक्ष पद पर पार्षदों को मिली हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीनों नगर निगम के एक दर्जन वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी। भाजपा व उसके समर्थित पार्षद पांच वार्ड समितियों में निर्विरोध चुने गए, जबकि कांग्रेस पार्षद एक वार्ड समिति में निर्विरोध चुने गए। वहीं आधा दर्जन वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के पार्षदों को करारी हार सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कांग्रेस केवल एक समिति के उपाध्यक्ष पद पर ही जीत सकी। वार्ड समितियों के चुनाव में पहली बार मनोनीत सदस्यों को भी मतदान करने का अवसर मिला। यह अधिकांश कांग्रेस के समर्थित माने जाते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस की नैया पार नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के दोनों वार्डों में भाजपा जीती
पूर्वी नगर निगम की शाहदरा उत्तरी क्षेत्र वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के मनोज त्यागी ने कांग्रेस की रेखा वशिष्ठ को सात वोट से हराया। इसी अंतर से उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की अनीता शर्मा जीतीं। वहीं शाहदरा दक्षिण क्षेत्र समिति में भाजपा के देवेंद्र कुमार ने कांग्रेस की गीता शर्मा को एक वोट से हराया।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की निक्की सिंह ने कांग्रेस के नरेंद्र जैन को एक वोट से हराया। दोनों चुनाव की मतगणना में एक वोट अवैध करार दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। वह उस वोट को अपना करार दे रहे थे। स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव में कांग्रेस के राजीव वर्मा को भाजपा के महेंद्र आहूजा ने पांच वोट से हराया।
पांच वार्ड में भाजपा का परचम
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की नरेला क्षेत्र वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जग रोशनी ने कांग्रेस के देवेंद्र कुमार को एक वोट से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों दलों के पार्षदों को बराबर वोट मिले, लेकिन लाटरी में भाजपा की भूमि रछौया ने कांग्रेस की मनीषा जसबीर कराला को हरा दिया।
सदर पहाड़गंज क्षेत्र में भाजपा पार्षद नीलम धीमान अध्यक्ष, हूर बानो उपाध्यक्ष और वीरेंद्र बब्बर स्थायी समिति सदस्य, सिविल लाइन क्षेत्र में भाजपा के रामकिशन बंसीवाल, सुरेश गर्ग उपाध्यक्ष और गुलाब सिंह राठौर स्थायी समिति सदस्य, करोलबाग क्षेत्र में भाजपा के राजकुमार लांबा अध्यक्ष, सुरेंद्र कौर उपाध्यक्ष, रोहिणी क्षेत्र में भाजपा के देवेंद्र सोलंकी अध्यक्ष, चांदीराम चावला उपाध्यक्ष और शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के आले मोहम्मद इकबाल अध्यक्ष, आरबी सिंह (मनोनीत सदस्य) उपाध्यक्ष और सीमा ताहिरा स्थायी समिति की सदस्य निर्विरोध चुनी गईं।
दक्षिण दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दक्षिणी क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर भाजपा के सतेंद्र प्रकाश ने कांग्रेस की अनीता और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ग्यासी राम ने मनोनीत सदस्य अतुल भट्टेवाला को एक-एक वोट से हराया। मध्य क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर भाजपा के नीरज गुप्ता ने कांग्रेस के वीरेंद्र कसाना (निवर्तमान अध्यक्ष) को एक वोट से हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की कविता मल्होत्रा ने एनसीपी की फूलकली को तीन वोट से हराया।
नजफगढ़ क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर आईएनएलडी की नीलम ने कांग्रेस की तिलोतमा चौधरी (निवर्तमान अध्यक्ष) को नौ वोट, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की राजकुमारी ने मनोनीत सदस्य राजवीर यादव को पांच वोट और स्थायी समिति के चुनाव में भाजपा के प्रवीण राजपूत ने मनोनीत सदस्य सुरेन्द्र सोलंकी को सात वोट से हराया। पश्चिमी क्षेत्र में भाजपा के कर्मवीर शेखर अध्यक्ष, सुमन त्यागी उपाध्यक्ष और पंकज सिंह स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।