फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wanted to rape, screamed then klled her and tied in sacks and thrown

करना चाहता था रेप, चीखी तो मारकर फेंक आया

Fri, 18 Dec 2015 10:05 AM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
Wanted to rape, screamed then klled her and tied in sacks and thrown

नरेला इलाके में 13 साल की किशोरी को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी तक पहुंची।

विज्ञापन


आरोपी किशोरी के पड़ोस में रहता है और मंगलवार रात दुष्कर्म करने के नीयत से पीड़िता को कमरे में खींच लिया था। शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव का बोरे में बांधकर घर से दो किलोमीटर दूर फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 13 साल की किशोरी परिजनों के साथ नरेला इलाके में रहती थी। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार रात किशोरी साबुन लेने के लिए घर से निकली। उसके बाद से वह गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंटू रात में साइकिल पर एक बोरा लादकर ले गया

Wanted to rape, screamed then klled her and tied in sacks and thrown

16 दिसंबर की सुबह किशोरी की लाश स्कूल के पास से मिली। पुलिस ने कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला, जिसमें पुलिस ने देखा कि किशोरी के पड़ोस में रहने वाला पिंटू रात में साइकिल पर एक बोरा लादकर ले गया है।


शक होने पर पुलिस ने पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बोरे के सामान के बारे में पूछे जाने पर पिंटू ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी के साथ रेप हुआ या नहीं इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगा।

पुलिस के मुताबिक पिंटू हरियाणा के राई में स्थित एक जूते की फैक्ट्री में काम करता है और अपने रिश्तेदार के घर एक माह से रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed