फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waiting hours for the bus no respite even

Delhi NCR News: घंटों बस का इंतजार, बदहाल शेल्टर में भी नहीं सुकून...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली में बसों की कमी व बदहाल शेल्टरों से परेशान यात्री, घंटों इंतजार, सीट व छत तक नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में बस यात्रियों की परेशानी सिर्फ घंटों इंतजार तक सीमित नहीं है। बस आने के बाद भी राहत की कोई गारंटी नहीं है। कई प्रमुख बस स्टैंडों पर शेल्टर बदहाल हैं। कहीं बैठने की सीटें नहीं, तो कहीं छत टूटी हुई हैं। कुछ जगहों पर फर्श तक खराब है। यात्रियों को गर्मी व उमस के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
यात्रियों के अनुसार, उन्हें अलग-अलग रूटों की बसों के लिए 40 मिनट से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। आनंद विहार बस स्टैंड पर आलम ने बताया कि उन्हें आनंद पर्वत जाना था, लेकिन दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। आने वाली बसों को ऑटो चालक स्टैंड पर खड़ा नहीं होने देते। स्कूली छात्र अरफाज ने बताया कि 311 नंबर की बस के लिए उन्हें 40-60 मिनट इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

आईएसबीटी के पास शेल्टर में टाइल व फर्श तक ठीक नहीं, पोस्टरों से अटा पड़ा है। गाजीपुर मोड़ पर कुर्सियां नहीं, गाजीपुर गांव में छत क्षतिग्रस्त, लक्ष्मी नगर के रैनी वेल बस स्टैंड पर न सीट है न छत।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि घंटों इंतजार के दौरान बैठने तक की सुविधा न होना गर्मी में बेहद परेशान करता है। सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के दावों के बीच यह तस्वीर जिम्मेदार विभागों की तैयारियों पर सवाल खड़ी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed