फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Delhi Queens defeated East Delhi Riders by 41 runs

Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 41 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 41 रन से शिकस्त देकर अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वींस ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन बनाए।
विज्ञापन

क्वींस की जीत की नायिका निधि माहतो रहीं, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 80 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत खराब रही और नौवें ओवर में टीम 36 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। सिमरन बहादुर (29) और पूर्वा सिवाच (नाबाद 30) ने पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े, लेकिन सिमरन के आउट होने के बाद राइडर्स 138 रन के लक्ष्य से दूर रही।
विज्ञापन

क्वींस की दीक्षा शर्मा ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। ईस्ट दिल्ली की ओर से भारती रावल और वंशिका लीला ने तीन-तीन विकेट लिए, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed