फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disorder weighing heavily on Karol Bagh's business

Delhi NCR News: करोल बाग के कारोबार पर भारी पड़ रही अव्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों से पहले कारोबारियों को फुटफॉल प्रभावित होने की चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। करोल बाग में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले पार्किंग व यातायात की समस्या ग्राहकों व कारोबारियों के लिए सिरदर्द बन गई है। अजमल खान रोड, गफ्फार मार्केट और आर्य समाज रोड जैसे व्यस्त इलाकों में पार्किंग की उपलब्ध जगह और वाहनों की संख्या में संतुलन न होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
दुकानदार प्रदीप ने बताया कि ऑनलाइन और मॉल जैसे विकल्पों के दौर में बाजार तक आसान पहुंच जरूरी है। पार्किंग व जाम के चलते ग्राहकों का समय बर्बाद होता है, जिससे फुटफॉल प्रभावित हो सकता है। त्योहारों से पहले कारोबारियों के लिए बड़ी चिंता है।
विज्ञापन

समस्या सिर्फ ग्राहकों के वाहनों तक सीमित नहीं। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल एक्सेसरीज की सप्लाई के लिए आने वाले वाणिज्यिक वाहनों को भी लोडिंग-अनलोडिंग के लिए जगह नहीं मिलती है। कारोबारी अमन अरोड़ा ने बताया कि यह मुद्दा दिल्ली हाईकोर्ट में भी उठ चुका है। अदालत ने डी-कंजेशन व व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed